खनियांधाना के राजमहल राम जानकी मंदिर से भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा नगर के राजमहल से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई बापस राजमहल राम जानकी मंदिर पहुंची आपको बता दें कि हर बर्ष की तरह इस बर्ष भी रामनवमी के अवसर पर भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में राम भक्तों ने हांथो में भगवा ध्वज लेकर बढ़ चढ़ कर भाग लिया और जगह जगह भक्तों ने भगवान श्री राम की आरती की और पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया शोभायात्रा के आगे आगे डीजे पर भक्त नृत्य करते हुए चल रहे थे और पीछे पीछे रथ पर भगवान श्री राम का चित्र रख रथ चल रहा था सैकड़ो की संख्या में राम भक्त उपस्थित थे पूरा नगर श्री राम के जयकारों से गूंज उठा राजमहल के युवराज कुंवर कौशलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि हर बर्ष की तरह इस बर्ष भी महल के रामजानकी मंदिर के गर्भगृह में दोपहर के ठीक 12 बजे भगवान श्री राम का जन्मोत्सव भजन कीर्तन करते हुए बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया और फिर शाम 4 बजे से भगवान श्री राम की शोभायात्रा राजमहल से प्रारंभ कर नगर में निकाली गई जिससे पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया।
खनियाधाना से आरती झा की रिपोर्ट