ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

लोकसभा अध्यक्ष ने किया सुपोषित मा अभियान का शुभारंभ! गर्भवती महिलाओं को किए पोषण किट वितरित

```

बूंदी 10 अप्रैल। सुपोषित मां अभियान के तहत वंचित परिवारों की गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भस्थ बच्चे की स्वास्थ्य रक्षा के उद्देश्य को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर बूंदी जिले के बूंदी व तालेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में आज सुपोषित मां अभियान का आगाज किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 2000 महिलाओं को पोषण किट बाईपास रोड हरियाली मैरिज गार्डन में हुए समारोह में वितरित किए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सुपोषित मां अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के किट वितरित किए जा रहे हैं ताकि गर्भवती महिला स्वस्थ रहें और स्वस्थ बच्चे को जन्म दें।
साथ ही उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा सहयोगिनी भी इनको समय-समय पर सलाह देगी और समय-समय पर इनकी जांच भी करवाएगी जो अभियान चलाया जा रहा है उसे हम पूरा करेंगे और सभी गर्भवती महिलाओं को इस अभियान का लाभ मिलेगा इसी दौरान बूंदी विधायक अशोक डोगरा केशोरायपाटन विधायक चंद्रकांता मेघवाल तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया व कार्यकर्ता मौजूद रहे|

संवाद|दाता पुरुषोत्तम बून्दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *