ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

बंजारी उर्स पाक कार्यक्रम मे जिलाअध्यक्ष व विधायक हुए सामिल

```

इंडियन टीवी न्यूज़ से राजेश कुमार तिवारी के साथ आरिफ खान

विजयराघवगढ़ बंजारी कव्वाली मुलाकावले का आनंद लेने पहुंचे हिन्दू मुस्लिम भाई बहन। हमेशा की तरह कौमी एकता की मिसाल बना यह आयोजन। विजयराघवगढ़ बंजारी हजरत स्याह पोस बाबा की मजार मे 19 मई को चादर पोसी के बाद 20 मई को उर्स पाक सलीम जावेद और गुडिया परवीन कव्वालो के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। हजरत स्याह बाबा की चौखट पर कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे कटनी जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इंजीनियर नवाब खान तथा विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने माथा टेका बाबा का आशिर्वाद प्राप्त कर कव्वालो के बीच पहुचे जहा पर विधायक और जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत उर्स कमेटी द्वारा किया गया। इस अवसर पर इंजिनियर नवाब खान ने सम्बोधित करते हुए कहा की कौमी एकता की मिसाल कायम करने वाले इस मंच को प्रणाम कर्ता हू स्याह पोस बाबा के रहमो कर्म से कटनी जिला व विजयराघवगढ़ छेत्र मे अमन चैन कायम रहे। ख्वाजा की रहमत सभी पर बरसती रहे। साथ ही जिला अध्यक्ष नवाब खान ने उर्स कमेटी का आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम मे जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट नूर मोहम्मद जिला महामंत्री गुरदीप कपूर महामंत्री इमरान फरीदी जिला कार्यालय मंत्री आरिफ खान जाफर खान मंडल अध्यक्ष सिकंदर भाई पप्पू खान एवं कांति मंडल अध्यक्ष जेवन सिंह चौहान की विशेष उपस्थिति रही तथा साथ-साथ अन्य जन प्रतिनिधि अधिकारीगण आदी की उपस्थिति रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *