एमपी के खरगोन मे धनगर(भारूड) समाज के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाल कर मनाई गई राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 298 वी जयंती हर हिन्दु को जगाएंगे हिन्दु राष्ट्र बनाएंगे इस नारे के साथ गुंजा पुरा गांव बन्हैर जिले की भगवानपुरा तहसील एवं बिस्टान थाना क्षेत्र के ग्राम बन्हैर मे बिति रात करिब 7 बजे धनगर(भारूड)समाज के नेतृत्व में राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी को पुष्प अर्पित कर प्रसादी वितरण कर तत्पश्चात डिजे की थाप पर निकाली गई शोभायात्रा! तथा ट्रेक्टर की झांकी मे विराजमान हुई लोकमाता देवी अहिल्याबाई! ग्राम के श्री राधे कृष्ण मंदिर तिराहे से प्रारंभ हुई भव्य पद शोभायात्रा! जिसमें धनगर समाज ने सर्वसमाज का आह्वाहन कर सम्मिलित किया!जिसमे बडी संख्या में समाजजनो एवं माता बहनो के साथ सर्वसमाज जन उपस्थित हूए! तथा समाज जन एवं माता बहनो ने अपने सर पर भगवा साफा बांधकर मातृशक्ति का प्रदर्शन करते हुए शोभायात्रा मे शामिल हुए! मातृशक्ति ने हिन्दु विरोधियों को कडा संदेश देते हुए कहा कि नारी तुम एक शक्ति हो और मुश्किलों से कभी न घबराने की समस्त नारी जाति को सलाह देकर सुनिश्चित करते हुए नारी जाति एवं नारी शक्ति की किर्ति स्थापित की है! इसके पश्चात भगवा आर्मी द्वारा सभी सर्वसमाज के हिन्दु भाइयो एवं बहनो को यह संदेश दिया गया है, हर हिन्दु को जगाना है,और पुरे भारत देश को हिन्दु राष्ट्र बनवाना है, भारत माता के जयकारो के साथ हि जय मल्हार और जय भवानी के नारो के साथ गुंजा पुरा बन्हैर ग्राम!तथा शोभायात्रा मे भगवा झण्डो के साथ रानी राजमाता अहिल्यादेवी होलकर रथ मे सवार होकर निकली नगर भ्रमण पर ग्राम की आम जनता द्वारा पुष्प बरसाकर शोभायात्रा का हर जगह स्वागत किया गया! इसके पश्चात ग्राम की आम जनता ने शोभायात्रा में पधारे सर्वसमाज के लिए अनेको स्थानों पर स्टॉल लगाकर ठंडे जल पान की व्यवस्था भी कि गई!इस विषय पर भगवा आर्मी के संस्थापक शुभम जी यादव इण्डियन टिवि न्यूज़ से कहा है, कि समाज के आग्रह पर सर्वसमाज को आमंत्रित कर पहली बार हमारे गांव में राजमाता एवं लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के जन्मोत्सव को लेकर पहली बार निकाली गई भव्य शोभायात्रा!उन्होंने ये भी कहा की महिला शिक्षा व नारी शक्ति की प्रबल समर्थक,समाज सुधारक एवं धर्म रक्षक के साथ एक कुशल एवं महान शासक रणचंडी रानी अहिल्याबाई होलकर स्वाभिमानी, अदम्य साहस एवं प्रेम की प्रतिमूर्ति है,तथा समाज उनकी विरता से भरे पराक्रम को कई पीढ़ियों तक याद रखेगा कभी भुलेगा नहीं उनके बलिदान को तथा इस अवसर पर हम सभी सर्वसमाज जन के साथ राजमाता अहिल्यादेवी होलकर के जन्मोत्सव पर उन्हें याद कर उनकी जयंती पर शत शत नमन करते हैं। इसी के साथ पुरा नगर भ्रमण कर वापस श्री कृष्ण मंदिर तिराहे पर समाप्त शोभायात्रा को विराम दिया!
जिला खरगोन
इण्डियन टिवि न्यूज़ संवाददाता दिग्विजय सिंह की रिपोर्ट