ब्यूरो नंदगोपाल पांडेय सोनभद्र।
सोनभद्र। हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी चेत्र नवरात्रि के शुभारम्भ के उपलक्ष्य में सोमवार को दण्डित बाबा प्रागण से महंत पंडित मृत्युंजय त्रिपाठी के नेतृत्व में मां दक्षिणेश्वर काली की शोभा यात्रा निकाली गई जो दण्डित बाबा प्रगड़ से होते हुए सवर्ण जयंती चौक से शीतला मंदिर चौके से होते हुए पूरा नगर भ्रमण किया गया जिसमे मुख्य रूप माँ दक्षिणेश्वर काली के पुजारी विनोद मिश्रा ने बताया कि यह माता रानी के आशीर्वाद से कई वर्षों से चली आ रही परम्परा के तहत इस वर्ष भी धूमधाम से सुभारम्भ किया गया।
वही इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ कलस यात्रा नगर में निकली इस दौरान पंडित आचार्य रवि नाथ मिश्रा काशी, माँ शीतला मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित आनंद शुक्ला हनुमान मंदिर के पुजारी विशाला नन्द महाराज जी, वरिष्ठ समाज सेवी सुदीप शुक्ला, सत्यम पाण्डेय,सरिता श्रीवास्तव, सावित्री, ममता, विनोद पाण्डेय, सुशील पाण्डेय अन्य सैकड़ो भक्त रहे।