ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

शिवपुरी -गुना संसदीय क्षेत्र 04 से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह यादव ने वरिष्ठ नेताओं एवम अपने समर्थको के साथ नामांकन फॉर्म भरा

```

‌पिछोर/शिवपुरी -गुना संसदीय क्षेत्र 04 से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह यादव ने वरिष्ठ नेताओं एवम अपने समर्थको के साथ नामांकन फॉर्म भरा।

आज दिनांक 19/04/ 2024 को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी, राज्यसभा सांसद एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तनखाजी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव जी, पूर्व मंत्री के.पी. सिंह कक्काजू ,पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह जी, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाहा, बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल, अशोकनगर विधायक हरी बाबू राय, पूर्व विधायक गण गणेश गौतम, वीरेंद्र रघुवंशी, डग्गी राजा चौहान, प्रागी लाल जाटव, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मीतेंद्र यादव, समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी ने शिवपुरी में रोड शो मैं हिस्सा लिया एवं विशाल आम सभा को संबोधित किया।

जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी से जारी प्रेस सूचना में जिला प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य ने बताया कि आज गुना शिवपुरी अशोकनगर संसदीय क्षेत्र 04 से कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह यादव नामांकन फॉर्म भरने अपने गृह नगर अशोकनगर से हजारों समर्थकों के विशाल काफिले के साथ नामांकन फॉर्म भरने शिवपुरी रवाना हुए। जहां पूरे रास्ते में आम जनता एवं हजारों समर्थकों द्वारा उनका गर्म जोशी से स्वागत किया गया। और शिवपुरी नगर में प्रवेश करते ही महाराणा प्रताप चौक झांसी तिराहे पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
तत्पश्चात राव यादवेंद्र सिंह यादव ने पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह पोहरी विधायक कैलाश कुशवाहा, बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल के साथ कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी में अपना नामांकन फार्म जमा किया।

नामांकन फॉर्म भरने के इस अवसर पर जिला एवं शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में शिवपुरी होटल के पास माधव चौक चौराहे पर एक विशाल आम सभा का आयोजन रखा गया।

आमसभा को प्रमुख रूप से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तनखाजी पूर्व मंत्री केपी सिंह कक्काजू, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव जी, पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन जी, विधायक गण कैलाश कुशवाहा, ऋषि अग्रवाल हरी बाबू राय एवं पूर्व विधायक गणेश गौतम डग्गी राजा चौहान वीरेंद्र रघुवंशी प्रागीलाल जाटव यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मीतेंद्र यादव, समाजवादी प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव एवं आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी द्वारा आम सभा को संबोधित किया गया।

स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान एवं कार्यक्रम में मंच संचालन जिला संगठन मंत्री राजकुमार बंसल द्वारा किया गया। इस अवसर पर संसदीय क्षेत्र के तीनों जिलों गुना शिवपुरी अशोकनगर के सैकड़ो पदाधिकारी गण एवं हजारों कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।
और सभी वक्ताओं द्वारा मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को आगामी लोकसभा में चुनाव में हराने एवं राव यादवेंद्र सिंह यादव जी को लाखों मतों से विजई बनाने का संकल्प लिया /

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *