ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

चंदौली थाना प्रभारी और हमराही कांस्टेबल को चालाकी पड़ गया भारी, पशु तस्करी मामले में ₹1 लाख सुलह कराने को घूस मांगे, हुए अरेस्ट

```

ब्यूरो चीफ करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश

चन्दौली चंदौली के चकरघट्टा थाने पर तैनात कांस्टेबल संजय यादव को भगाने और पशु तस्करों से पैसा लेने के आरोप में शुक्रवार को एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार आर्य को थाने से ही गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्याक्ष के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

बता दें कि बीते छह अप्रैल को  पुलिस क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा ने एक महिला से एक लाख रुपये की सौदेबाजी कर रहे सिपाही का रिश्वत लेने का ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद रात में ही थाने से आरोपी कांस्टेबल संजय यादव को थानाध्यक्ष सुधीर कुमार आर्य ने भगा दिया था।

सीओ चकिया आशुतोष तिवारी इस प्रकरण की विवेचना कर रहे थे। ऑडियो क्लिप में कांस्टेबल द्वारा एक लाख रुपये के डील की बात की जा रही थी, उसमें थानाध्यक्ष का भी जिक्र है। पैसा मिलने के बाद आधा दर्जन पकड़े गए पशु तस्करों में एक आरोपी को कच्ची शराब बनाने के आरोप में जेल भेजकर मामले को रफादफा कर दिया गया है।

मामले की जांच कराई गई तो आरोप सही साबित हुए। प्रकरण में चकरघटृटा थाने में ही कांस्टेबल संजय यादव, दरोगा सुधीर कुमार आर्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत मुकदमा दर्ज है। शुक्रवार को सुबह एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर सीओ चकिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी चकिया अतुल प्रजापति और रामपुर चौकी इंचार्ज अभिनव गुप्ता ने आरोपी दरोगा को सुबह नौ बजे सरकारी आवास से पकड़कर लॉकअप में डाल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *