*टेढा की छात्रा ने प्रवेश परीक्षा में देश में हासिल की 676 रैंक*
*इंडियन टीवी न्यूज़ से ब्यूरो चीफ हमीरपुर कैलाश चंद्र सोनी*
सुमेरपुर हमीरपुर। केंद्र सरकार द्वारा आयोजित देश के सर्वश्रेष्ठ प्राइवेट स्कूलों में दाखिला के लिए अनुसूचित जाति के छात्र छात्राओं की राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा में टेढा के उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा प्रांशी अनुरागी ने 676 रैंक हासिल की। उसने इस सफलता से घर परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया है।
छात्रा को प्रवेश परीक्षा की तैयारी करा रही उच्च प्राथमिक विद्यालय टेढ़ा की शिक्षिका आकांक्षा तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को कक्षा 9 से 12 तक शिक्षा व्यवस्था देश के सर्वश्रेष्ठ प्राइवेट सेक्टर के कॉलेज में प्रवेश कराती है। इसके लिए देशभर में कुल 3000 सीटें हैं। बीते 20 जून को परिणाम घोषित किया गया।जिसमें प्रवेश परीक्षा में टेढ़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा प्रांशी ने देश में 676 रैंक प्राप्त करके घर परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रा ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका हसीन फातमा,सहायक अध्यापक रामविलाश साहू,दीप्ति वर्मा,बृजेन्द्र कुमार व आकांक्षा तिवारी सहित ऑन लाइन राज्य सन्दर्भ दाता रामकृष्ण शुक्ल को दिया है। छात्र की सफलता पर घर परिवार सहित विद्यालय में हर्ष का माहौल व्याप्त है।