“मैं भी कोरोना वॉलेंटियर” कोरोना वालेंटियर्स द्वारा कोरोना के प्रति किया जा रहा जागरूक
मप्र जनअभियान परिषद द्वारा समस्त विकासखंडों में कोरोना वालेंटियर्स ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां, स्वैच्छिक संगठन, एवं समाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शहर एवं ग्रामीण इलाकों में लोगों को वेक्सीनेशन लगवाने, मास्क पहनने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कई समितियों द्वारा जरूरतमंद लोगों को कच्चा राशन भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। साथ ही टीकाकरण हेतु लोगों से आग्रह किया जा रहा है।
विकासखंड उज्जैन में “मैं कोरोना वालेंटियर” अभियान अंतर्गत जनअभियान परिषद की नवांकुर संस्था सुरभि जनकल्याण समिति के अध्यक्ष श्री रूपेश परमार द्वारा देखा गया कि वार्डो में लोगों को कोरोना की वेक्सीन को लेकर बहुत सारी अफवाहें एवं नकारात्मक जानकारी है। इस पर संस्था द्वारा वार्ड 21, 22, 23 में लोगो को पोर्टेबल साउंड सिस्टम के माध्यम से मास्क पहनने, टीका लगवाने, सेनीटाईजर का उपयोग करने एवं सोशल डिसटेंसिंग का पालन करने तथा लॉकडाउन तथा जनता कर्फ्यू का पालन करने हेतु आग्रह किया। कोरोना हारेगा-जीतेगा उज्जैन, हम स्वस्थ तो उज्जैन स्वस्थ ऐसा आहवान वार्डो में किया जा रहा है। वार्ड 18 में कोरोना वालेंटियर संगीता शर्मा, आयुषी राय ने लोंगों से संपर्क कर वैक्सीनेशन करवाने एवं मास्क लगाने हेतु प्रेरित किया एवं घर में रहकर सकारात्मक सोच रखने एवं योग करने के लिए भी प्रेरित किया। युग निर्माण शिक्षण समिति के कोरोना वालेंटियर पंकज मालवीय द्वारा सर्वेक्षण कार्य में सहयोग किया गया। गायत्री परिवार से कोरोना वारियर्स रेखा वर्मा एवं संध्या पुरोहित द्वारा वार्ड 48 में वेक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित किया। लोगों के मन में टीकाकरण के लिए जो भ्रांति एवं डर बना हुआ है उसके लिए समझाया गया एवं स्वयं के द्वारा बनाये गये मास्क का वितरण किया गया एवं सही तरीके से लगाने की समझाईश दी गई।
विकासखंड बडनगर में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा ग्राम रूनिजा एवं गजनीखेडी में जागरूकता अभियान चलाते हुए जनजागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें कोरोना वायरस एवं यमराज के प्रतिरूप बनाकर लोगों को कोरोना वायरस की प्रति सजग किया गया। इसमें श्री अर्जुनसिंह डोडिया का विशेष सहयोग रहा।
विकासखंड घट्टिया में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गुढ़ा के सदस्यों द्वारा ग्राम को सेनीटाईज करने में मदद की गई। ग्राम गडरोली के मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठयक्रम के छात्र श्री भोलाराम मालवीय द्वारा अपने आसपास के ग्रामीणजनों का घट्टिया स्वास्थ्य केन्द्र के मार्गदशन में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। भोलाराम मालवीय ने भारत सरकार के योजना अंतर्गत जनरल डयूटी असिस्टेंट का कोर्स किया है। इनके द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा है एवं कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विकासखंड महिदपुर में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के कोरोना वालेंटियर्स श्री कैलाश मालवीय द्वारा टीकाकरण हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ग्राम सगवाली में श्री अलकारसिंह द्वारा कोरोनामुक्त सगवाली के लिए संपूर्ण ग्राम का सर्वे किया है एवं सर्दी खांसी एवं अन्य तरह के रोगियों को सूचीबदध करने में सहयोग किया। ग्राम सेमलिया, जगोटी, आक्याधागा एवं महू के कोरोना वालेंटियर द्वारा ग्राम की सीमाओं को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया एवं गांव में घूम-घूम कर सभी ग्रामीणेां से आग्रह किया कि घर से बाहर न निकलें एवं लॉकडाउन का पालन करें मास्क लगायें एवं टीकाकरण करवायें।
विकासखंड खाचरौद ग्राम विकासखंड प्रस्फुटन समिति सरवना उन्हेल एवं आक्याजागीर के सदस्यों द्वारा सर्वे दल का सहयोग किया एवं ग्रामीणजनों को मास्क एवं वेक्सीनेशन करवाने हेतु प्रेरित किया गया।
जिला ब्यूरो उज्जैन से विशाल जैन✍️
