जयपुर से ब्यूरो चीफ:- पूरन मीणा कठूमर एसडीएम की मौजूदगी में माता गोमती देवी जन सेवा निधी के सहयोग से 5 ऑक्सीजन गैस कसैंटर व 200 हाई जीन किट खेरली सीएचसी को प्रदान की गई।
कठूमर:- माता श्री गोमती देवी जन सेवा निधि के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर संतोष गुप्ता ने बताया कि संस्था के अधिशासी निदेशक सीताराम गुप्ता के निर्देशन में क्षेत्रीय प्रबंधक वेद प्रकाश शर्मा द्वारा सोमवार को खेड़ली राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय परिसर में 5 ऑक्सीजन कंस्टेंर व दो सौ हाइजीन किट दी गई जो कोविड-19 के रोगियों को दी जायेगी।
उपखंड अधिकारी अनिल कुमार सिंघल व नपा खेडली चेयरमैन संजय गीजगढ़िया की मौजूदगी में बीसीएमएचओ हरगोविंद मीणा, डॉक्टर हरेंद्र शर्मा को यह सामान सुपुर्द किया गया।साथ ही इस अवसर पर संस्था के अधिकारियों का साफा वंदन कर सम्मान किया गया।
इस मौके पर उपखंड अधिकारी अनिल सिंघल ने श्री गोमती जनसेवा निधि के ईडी सीताराम गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि संस्था द्वारा यह अनुकरणीय पहल है। चिकित्सालय में कंसेंटर मिलने से गंभीर रोगियों को जीवनदान मिल सकेगा।
फ़ोटो:- एसडीएम अनिल सिंघल व नपा चेयरमैन संजय गीजगढ़िया के मुख्य आतिथ्य में कसैंटर प्रदान करते एम एस जीडी के अधिकारी