नरेश सोनी
बड़कागांव : आजसू पार्टी का मिलन समारोह बड़कागांव प्रखंड महुगाई कला पंचायत में संपन्न हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा प्रखंड सचिव पप्पू प्रसाद एवं संचालन बंगाली कुमार रवि ने किया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी ” रोशनलाल चौधरी उपस्थित थे । केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, जिला सचिव गिरेंद्र प्रसाद , जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र साव, प्रखंड सह सचिव घनश्याम कुमार दांगी, रामेश्वर महतो उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सैंकड़ों लोग आजसू पार्टी के नीति सिद्धांतों और रोशन लाल चौधरी के क्रियाकलापों से प्रभावित होकर विधिवत रूप से आजसू में शामिल हुए। सभी पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के द्वारा पार्टी का पट्टा और माला पहनकर पार्टी में स्वागत किया गया। तत्पश्चात समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आजसू नेता रोशनलाल चौधरी ने कहा की राज्य सरकार ने युवाओं के रोजगार के लिए कोई ठोस प्रयास नही किया। जिससे क्षेत्र के युवा रोजगार हेतू अन्यत्र राज्यों में पलायन को मजबूर हो रहें हैं । बड़कगांव विधानसभा क्षेत्र में उद्योगों का भंडार है किन्तु स्थानीय युवाओं को रोजगार न देकर अन्य राज्यों से बुलाकर रोजगार दिया जा रहा है। बड़कागाँव विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के साथ धोखेबाजी हुई है। यहां उच्चतम तकनीकी शिक्षा की व्यवस्था नहीं है। एक भी सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं है। उद्योगों का भरमार होते हुए अपनी जमीन खोने के बाद भी क्षेत्र के विस्थापितों एवम शिक्षित युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा। हक अधिकार नहीं दिया जा रहा। क्षेत्र के युवा रोजगार हेतू पलायन को विवश हो रहें हैं। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के युवाओं की अनदेखी होती आ रही है । यह भी एक हर तरह का भ्रष्टाचार है। रोजगारोन्मुखी एक भी योजना धरातल पर नही है । उत्पाद सिपाही की भर्ती में कई युवाओं ने अपनी जान गंवाई है। युवाओं के साथ अन्याय हो रहा । समय आ रहा है ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का । बड़कागांव विधानसभा में परिवर्तन की आवश्यकता है। कांग्रेस ने क्षेत्र को पिछड़ापन का शिकार बनाया है । विकास और रोजगार के लिए बड़कागांव में आजसू के नेतृत्व की आवश्यकता है। मिलन समारोह के दौरान सभी पार्टी के सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों ने एक स्वर में रोशनलाल चौधरी को विधायक बनाने का संकल्प लिया।
आजसू की सदस्यता ग्रहण करने वालों में बलराम कुमार, रघु यादव, सुमित कुमार शुक्ला, पिंटू राणा , नितेश राणा, सुबोध राणा जय राणा, निक्कु कुमार राणा, अमित राणा, सोबा राणा, अभिषेक राणा, धीरज चौधरी, कलीम अंसारी, जाहिद अंसारी, तालीम अंसारी, अजीम अंसारी, कयूम अंसारी, आशीष कुमार साव, तमीम आलम, सूरज कुमार साव, संजय राणा, बंगाली राणा, चेतलाल राम, चेतलाल राणा, केदार गोप, दीपक साव, जीवन साव सहित दर्जनों लोगों का नाम शामिल है।