कोविड-19 के बीमारी से मृतक व्यक्ति के परिवार को दी जाने वाली अनुग्रह राशि में संशोधन करने के संदर्भ में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी साहू ने डिंड़ौरी महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम का ज्ञापन तहसीलदार बजाग राजाराम कोल को सौंपा जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू ने बताया कि है कि देश के अंदर कोविड-19 आपदा का प्रकोप है जिससे शासकीय व प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की मृत्यु दर अधिक है जिसमें शासन द्वारा कोविड से मृतक परिवार को रुपये 1 लाख दिए जाने का प्रावधान किया गया है परंतु कोविड़ में Negtive आए मरीज की यदि मृत्यु शासकीय / निजी आस्पताल में हो जाती है उसे कोविड़ के तहत अंतिम संस्कार प्रशासन के नियमानुसार हो रहा है उन मृतकों के लिए कोई प्रावधान नहीं है जबकि मृतक व्यक्ति का अंतिम संस्कार प्रशासन की निगरानी में किया जाता है जबकि मृतक करोना Negtive रहता है तथा उसका इलाज करोना मानकर किया जाता है जो Negtive होकर उसकी मृत्यु हो गई जिससे भेदभाव की परिस्थिति स्पष्ट होती है ऐसी स्थिति में उस परिवार को भी अनुग्रह राशि रूपये 1 लाख दिया जाना शासन व जनहित में अति आवश्यक है। महामहिम राज्यपाल महोदय से आग्रह किया है कि उक्त पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए कोविड-19 के प्रताड़ित सभी मरीजों को अनुग्रह राशि रूपये 1 लाख दिलाए जाना चाहिये।
प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी
मध्य प्रदेश