ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

उत्तर प्रदेश । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली

```

रिपोर्टर सुरेन्द्र सिंह अलवर (इंडियन टीवी न्यूज़)

उत्तर प्रदेश । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है पुलिस कंट्रोल रूम में मिले इस धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि योगी ने अगर 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो उनका हाल बाबा सिद्दीकी जैसा कर दिया जाएगा. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को कुछ शूटर्स ने मौत के घाट उतार दिया था. मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर धमकी भरा मैसेज पहुंचते ही कई राज्यों में एजेंसिया एक्टिव हो गई हैं. क्योंकि अनाम शख्स ने ये धमकी दी है कि अगर 10 दिनों के अंदर योगी ने इस्तीफा नहीं दिया तो उनका हाल भी बाबा सिद्दीकी की तरह किया जाएगा. इस धमकी भरे मैसेज के बाद मुंबई पुलिस तेजी से इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस की टीमें इस अज्ञात शख्स की तलाश में जुटी हैं. मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के मुख्यमंत्री के नाम ये धमकीभरा मैसेज शनिवार (2 नवंबर) की शाम को मिला है, जिसके बाद से सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट पर है.

योगी यूपी के सीएम होने के साथ पार्टी के फायर ब्रांड नेता है. योगी बीजेपी का हिंदुत्ववादी चेहरा हैं. आपको बताते चलें कि यूपी के सीएम योगी को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. इसी साल मार्च में भी ऐसी ही धमकी सीयूजी नंबर पर फोन करके दी थी. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरी ये कॉल 4 मार्च को आई थी. यह कॉल पुलिस कंट्रोल रूम के सीयूजी नंबर पर आया था. जिसके बाद कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मी ने तुरंत धमकी वाले नंबर की शिकायत दर्ज कराई. इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. धमकी वाली कॉल सीयूजी नंबर पर की गई थी, जिसे मुख्य आरक्षी ने रिसीव था. जब मुख्य आरक्षी द्वारा पूछा गया कहां से बोल रहे हो? तब आरोपी ने फौरन फोन काट दिया गया था. इससे बाद इसी साल अप्रैल के महीने में शमीम नाम के एक आरोपी ने भी सोशल मीडिया पर यूपी के सीएम को धमकी दी थी. उसका वीडियो मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *