खबर सहारनपुर के गागलहेडी थाने से
गागलहेड़ी पुलिस ने किसानो के पेड़ काटने वाले को किया लंगड़ा – क्षेत्र में पोप्लर के पेड़ काटने वालों की टीम को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
थाना गागलहेड़ी के हाथ लगी बड़ी सफलता – क्षेत्र में पेड़ चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले गिरोह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर – एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर में पेड़ काट रहे एक गिरोह का घेराव किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर झोक दिया – जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा भी फायरिंग की गई – जिसमे एक आरोपी मुनीर पुत्र जिन्दा हसन निवासी फतेहपुर थाना भगवानपुर घायल हो गया – वही उसके पांच साथी भी गिरफ्तार किये गए है – गिरफ्तार किये गए आरोपियों के पास से दो तमंचे, जिन्दा कारतूस, दो आरी, एक दाव, काटे गए पोप्लर के पेड़, एक छोटा हाथी ओर बिना नंबर की एक मोटर साईकिल बरामद हुई है
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़