ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

मदनगुंडी टोल प्लाजा में स्थानीय वाहनों को हो रही है परेशानियां

```

नरेश सोनी

इंडियन टीवी न्यूज

ब्यूरो हजारीबाग

 

मदनगुंडी टोल प्लाजा में स्थानीय वाहनों को हो रही है परेशानियां, पूर्व विधायक प्रत्याशी कृष्णा यादव ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।

 

हजारीबाग:मदनगुंडी टोल प्लाजा में लगातार स्थानीय लोगों और वाहन चालकों से शिकायतें मिल रही हैं कि जेएच 12 नंबर क्षेत्र सहित बरही विधानसभा क्षेत्र के फोर व्हीलर वाहनों को टोल देने के नाम पर परेशान किया जा रहा है। इसके अलावा, स्थानीय वाहनों जैसे स्कूल बस, हाईवे ट्रक, टेलर और पिकअप वैन को भी परेशान किया जा रहा है, जिससे वाहन चालकों के बीच तनाव और लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उक्त बाते पूर्व विधायक प्रत्याशी कृष्णा यादव ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा, उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर 10 दिसंबर 2024 को एक ज्ञापन टोल प्रबंधक को सौंपा गया था, जिसमें इन समस्याओं का समाधान निकाले जाने की मांग की गई थी। ज्ञापन पर आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन अब फिर से स्थानीय लोगों को परेशान किया जा रहा है। इस मामले को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने 3 जनवरी तक टोल प्रबंधक को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मुद्दे का समाधान नहीं किया जाता तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे और इसका जिम्मेदार टोल प्रबंधक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *