खबर जनपद बांदा के विकास क्षेत्र महुआ के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय अनथुवा का है।
जहां पर आज विद्यालय में सभी छात्राओं को सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के साथ बच्चों को समाजसेवी तथा ग्राम प्रधान अनथुवा डा० अनूप सिंह ने आज आगामी परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए जूनियर हाईस्कूल अनथुवा का भ्रमण किया तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देते हुये बच्चों को परीक्षा संबंधी टिप्स प्रदान किये। इस अवसर पर डा० अनूप सिंह ने बच्चों को रंगीन परीक्षा पैडों का वितरण किया। बच्चे इन्हें प्राप्त कर प्रफुल्लित हो उठे तथा उन्होंने आगामी वार्षिक परीक्षाओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। डा० अनूप सिंह ने अपने उदबोधन में बच्चों को प्रेरित करते हुये बताया कि ज्ञान एक ऐसा धन है जिसे न तो कोई छीन सकता है न ही इसे कोई चुरा सकता है अतः आप सभी शिक्षा के माध्यम से अपने परिवार, समाज एवं गांव के स्तर को ऊपर उठा सकते हैं।इस अवसर पर विज्ञान शिक्षक डा० इन्द्र वीर सिंह, शिखा गुप्ता, तथा सुधा देवी भी उपस्थित रहीं।
बांदा से संवाददाता -विनय सिंह की रिपोर्ट