कॉम्बिंग गश्त के ऑपरेशन के दौरान दतिया पुलिस की
प्रभावी कार्यवाही
रिपोर्ट जिला दतिया सीनियर जर्नलिस्ट गजेंद्र सिंह यादव
मध्य रात्रि में आकस्मिक धरपकड़ कार्यवाही में 13 स्थाई वारंटी व 109 गिरफ्तारी वारंटी सहित कुल 122 वारंटियों को किया गिरफ्तार
238 गुण्डा, हिस्ट्रीशीटरों बदमाशों को किया चेक, आगामी त्यौहारों पर सौहार्द बिगड़ने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी
आगामी त्यौहार होली, ईद-उल-फितर को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दतिया श्री वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देश पर दतिया जिले में दिनांक 11/12.03.2025 की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के समस्त थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया।
इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के दतिया शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया। कॉम्बिंग गश्त से पूर्व अनुभाग वार पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित किया जाकर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा फोर्स को ब्रीफ किया गया, उसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दतिया श्री वीरेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
दतिया पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को उनके घरों पर चैकिंग किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों के अलावा बैंक, एटीएम एवं लॉज, ढाबों को भी चेक किया।
*कॉम्बिंग गश्त के दौरान -*
– 13 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया
– 109 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये,
– 153 गुण्डा एवं 85 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा कई सक्रिय बदमाशों को चेक कर, गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। पुलिस टीमों द्वारा गुण्डों एवं बदमाशों के घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई कि यदि आगामी त्यौहारों पर सांप्रदायिक सौहाद्र बिगड़ने या वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चेक किया गया।