राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी – जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत अध्ययन केंद्र महावीर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहोरीबंद में छात्राओं ने मेंहदी लगा कर अपने द्वारा की गई गतिविधियों को प्रदर्शित किया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में छात्र-छात्राओं द्वारा रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जो कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों और पदाधिकारियों तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं द्वारा अनूठी पहल है। छात्र- छात्राओं ने हाथों में मेहंदी रचाकर ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश दिया। जल का दुरुपयोग रोकने हेतु मजबूती के साथ प्रयास करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मेंटर अवधेश बैरागी, राम सिंह पटेल, विनोद सिंह सैयाम, आशीष कुमार तिवारी, उमा अवस्थी, छात्र-छात्राओं में अनुज सेन, खुशी पाठक, प्रियंका अग्रवाल, प्रीति यादव, आकांक्षा काछी, श्रद्धा गुप्ता, पूजा सेन, महक गुप्ता, ललित कुमार, आकांक्षा लोधी, दीपक शुक्ला, मुकेश कुमार रैदास, आरती ठाकुर आदि की उपस्थित रही।