विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर कासमी मानव सेवा ट्रस्ट, देवबंद द्वारा आज एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “हमारी धरती, हमारा भविष्य” (Our Land. Our Future.) के अंतर्गत ट्रस्ट ने स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया।
कार्यक्रम की शुरुआत ट्रस्ट के अध्यक्ष जनाब ताहिर हसन शिबली द्वारा पौधारोपण करके की गई। कार्यक्रम में वृक्षारोपण अभियान, जागरूकता जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
अध्यक्ष ताहिर हसन शिबली ने अपने उद्बोधन में कहा, “हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आज हमें ठोस कदम उठाने होंगे। पर्यावरण को बचाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है।”
उन्होंने यह भी बताया कि कासमी मानव सेवा ट्रस्ट विगत कई वर्षों से लगातार वृक्षारोपण अभियान चला रहा है, और अब तक हजारों पौधे देवबंद और आसपास के क्षेत्रों में लगाए जा चुके हैं। ट्रस्ट का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में और अधिक क्षेत्र हरित किए जाएँ और लोगों में प्रकृति के प्रति जागरूकता लाई जाए।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण की रक्षा और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की शपथ ली।
कासमी मानव सेवा ट्रस्ट ने समाज में पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी नागरिकों से इस अभियान में जुड़ने की अपील की।
इस अभियान में सहयोगी रहे मास्टर मुमताज़ साहब,अय्यूब बैग साहब,महबूब बैग, मरगूब बैग, माहिन शिबली आदि।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़