मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर जनप्रतिनिधियों ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
फतेहगंज पश्चिमी। ब्लॉक सभागार में आयोजित भाजपा बैठक में क्षेत्रीय विधायक डीसी वर्मा ने 11 साल में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भारत को विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बताया।स्थानीय ब्लॉक सभागार, दुनका और शाही मंडल में आयोजित बैठक में वक्ता के रूप में विधायक डीसी वर्मा और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और भाजपा वरिष्ठ नेता सतेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से जो कार्य 11 साल के अंदर हो गए पिछली सरकार 70 साल में नहीं कर पाए। कहा मोदी के अथक प्रयास से भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है।अगले बजट में जर्मनी को पछाड़कर तीसरे नंबर की अर्थव्यवथा बनना तय है। इसके अलावा उन्होंने सरकार की जनहित योजनाओं उज्ज्वला,मुफ्त राशन,आयुष्मान, आदि की विस्तार से चर्चा की।कहा पहले भारत केवल हथियार आयात करता था।आज निर्यात कर रहा है। बताया ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देते समय पाकिस्तान में तबाही मचाने वाले ब्रहमोस की दुनिया छाप छुटी है।कई देश डिमांड कर रहे है।इस दौरान संजय सिंह चौहान,कैलाश शर्मा,पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य,पूर्व जिलापंचायत मंजू कोरी, ओमेंद्र चौहान,उमेश साहू,अधिवक्ता नवीन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रवन पाण्डेय
जिला संवाददाता बरेली