लोकेशन -पन्ना
ब्यूरो रिपोर्ट कमला कान्त मिश्रा
विद्यालय समयपर नहीं आते शिक्षक मदनमोहन शर्मा एवं लक्ष्मी कांत द्विवेदी
अधिकारियों से पकड़ बताकर दिखाते हैं धौंस इनके क्रियाकलापों से शैक्षणिक संस्थान हो रहा बदनाम
प्रदेश सरकार के तमाम प्रयोसो के बाद भी पन्ना जिले का शिक्षा स्तर नहीं सुधर रहा है शासकीय स्कूलों में लापरवाह शिक्षकों की मनमानी जारी है गुनौर तहसील के सलेहा संकुल अन्तर्गत बछरवारा एकीकृत माध्यमिक विद्यालय मे पदस्थ शिक्षक मदनमोहन शर्मा एवं लक्ष्मी कांत द्विवेदी के कारण उक्त विद्यालय का शिक्षा स्तर खराब हो गया है यह दोनों लापरवाह शिक्षक विद्यालय समय पर नहीं आते हैं विद्यालय पहुंचकर गप्पेलड़ाते हैं जिस कारण उक्त विद्यालय से लोगों का मोह भंग हो गया है 16 जून से विधिवत तरीके से विद्यालय 10 बजे खुलने एवं पांच बजे बंद होने के आदेश है मगर बछरवारा विद्यालय में पदस्थ शिक्षक आजतक समय से स्कूल नहीं पहुचे और विद्यालय समय के पहले बंद करके चले जाते हैं असमय विद्यालय पहुंचकर शिक्षक मदनमोहन शर्मा एवं लक्ष्मी कांत गप्पे लड़ाते हैं 18 जून को बछरवारा विद्यालय में 11बजके 10 मिनट तक ताला लगा रहा कई बच्चो के अभिभावक टीसी लेने विद्यालय पहुंचे मगर विद्यालय बंद के कारण वापिस चले गए जिसकी सूचना पत्रकारों को दी गई पत्रकार ने कवरेज करते पाया की 11 बजे तक विद्यालय बंद है जिसकी फोटो वीडियो बनाई इसी समय शिक्षक मदनमोहन शर्मा विद्यालय पहुंचे और कहा और विडियो बनाओ में इसी तरह अपनी मर्जी से आऊंगा गा जाऊंगा और पत्रकार के साथ अभद्रता की। शिक्षक मदनमोहन हमेशा विद्यालय देरी से पहुच कर गप्पे मारते समय पास करके विद्यालय से चले जाते हैं और शासन से मुक्त की तनख्वाह ले रहे हैं। लापरवाह शिक्षक मदन मोहन शर्मा और लक्ष्मीकांत द्विवेदी के कारण अपने बच्चों की टीसी कटा कटाकर दूरस्थ विद्यालयों में दाखिला करवा रहे हैं बचे खुचे बच्चे के साथ उक्त विद्यालय के शिक्षक भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं
क्षेत्रीय लोगों ने उक्त विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है