एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर मारपीट , देवबंद कोतवाल ने दो को जेल भेजा
तल्हेडी बुजुर्ग मामूली कहासुनी को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, देवबंद कोतवाल ने दोनों पक्षों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गांव तल्हेडी बुजुर्ग में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। तत्पश्चात मारपीट का मामला तल्हेडी चौकी पर जा पहुंचा जहां मुरसलीन पुत्र नसीबू ने चौकी में नामजद तहरीर देते हुए बताया कि मेरा पुत्र तोय्यब नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में जा रहा था इसी बीच गांव के ही नूर पुत्र रियाशा,शाहदीन पुत्र कल्लू ओर मोनू पुत्र रियाशा ने उसे गाली गलौज शुरू कर दी। जिसके बाद मेरे पुत्र तोय्यब ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। मैंने उसे बचाने का प्रयास किया तो उन्होंने मेरे साथ भी मारपीट कर मुझे भी घायल कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बमुश्किल हमे उनके चंगुल से छुड़वाया।पीड़ित ने दबंग लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।उधर दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देकर उचित कार्रवाई के लिए गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी विपिन कुमार। ने दोनों पक्षों को देवबंद कोतवाली में पहुंचा दिया।जहां देवबंद कोतवाल धर्मेन्द्र कुमार ने झगड़े की गहनता से छानबीन की ओर दोनों पक्षों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करते हुए मोनू पुत्र रियाशा ओर मुरसलीन पुत्र नसीबू पर चालानी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़