सड़क चौड़ीकरण अभियान के अंतर्गत स्वीकृत असुरन से पिपराइच रोड पर चौड़ीकरण का कार्य संबंधित विभागों की देखरेख में तेजी से आगे बढ़ रहा है जिसमें जिला प्रशासन के साथ-साथ राजस्व विभाग , PWDऔर पुलिस प्रशासन की सक्रियता मुख्य रूप से है।
आपको बताते चलें की करीब 19 .5 किलोमीटर लंबा यह मार्ग दो जिलों क्रमशः कुशीनगर एवं महाराजगंज को जोड़ता है। जिस कारण इस मार्ग पर दबाव अधिक होने तथा जगह-जगह घंटो जाम की स्थिति से निजात देने के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत इस फोरलेन की चौड़ाई 29 मी निर्धारित की गई है जबकि आबादी वाले हिस्सों में विरोध प्रदर्शन के बाद इसकी 21 से 24 मीटर तक चौड़ाई का अनुमान लगाया जा रहा है । मार्ग चौड़ीकरण को गति देने के लिए रास्ते के दोनों तरफ बाधा बनने वाले पेड़ पौधों को काटकर उन्हें उचित जगह भेजा जा रहा जिससे मार्ग अवरुद्ध न हो, साथ ही साथ दोनों तरफ चिन्हित जगह तक वैध, अवैध अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया के साथ-साथ मिट्टी भराई का कार्य जोरों पर है। फिलहाल आबादी से बाहर मध्यक्षेत्र से इन प्रक्रियाओं की शुरुआत हो चुकी है अगर कार्य इसी गति से चलता रहा तो आगामी दिनों में आबादी वाले हिस्सों में भी काफी बदलाव देखने को मिलेगा। मुख्य रूप से जगह-जगह पर घंटों जाम की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। आवागमन में समय की बचत होगी।
रिपोर्ट- सतीश तिवारी गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)