जलालपुर गांव मे विद्युत बोल्ड की बटन बंद करते समय किशोरी की करेंट लगने से हुई मौत, किशोरी को बचाने गई मां गंभीर रूप से झुलसी
मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर गांव का है। जहां जलालपुर गांव के बकलेहवा डेरा की रहने वाले 17 वर्षीय किशोरी महालक्ष्मी पुत्री बाले निषाद आज शुक्रवार को समय करीब 10:00 बजे विद्युत बोल्ड में लगे पंखे की बटन को बंद कर रही थी। तभी करेंट की चपेट पर आ गई,और चिपक गई, जैसे ही महालक्ष्मी की मां चंदी देवी ने देखा तो अपनी पुत्री महालक्ष्मी को बचाने का प्रयास किया। जिससे वह भी करेंट की चपेट पर आ गई, जैसे ही अन्य परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत विद्युत लाइन को लाइनमैन से कटवा कर किसी तरह दोनों मां और पुत्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद महालक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। वहीं चंदी देवी का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। उधर मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार का में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक चार बहने और तीन भाइयों में दूसरे नंबर की थी। जिससे इस घटना को देखते हुए परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट