कैराना कोतवाल धर्मेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में थाना कैराना पुलिस ने नाबालिग का अपहरण करने छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को मुठभेड में किया लँगड़ा,घटना का हुआ सफल अनावरण
थाना कैराना इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में किला गेट चौकी प्रभारी विनोद राघव व उनकी टीम ने एक मनचले को लँगड़ा कर 3 अन्य मनचलों को काम्बिंग में किया गिरफ्तार
बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा,2 जिंदा व एक खोखा कारतूस, एक मोटर साइकिल स्पेलेंडर व घटना में प्रयुक्त किए गए 3 मोबाईल हुए बरामद
एसपी शामली रामसेवक गौतम ने कैराना कोतवाल धमेन्द्र चौधरी व उनकी टीम को शानदार गुडवर्क पर 25 हजार रुपये क्व इनाम की घोषणा की
थाना कैराना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग का अपहरण कर छेडछाड करने की घटना का सफल अनावरण करते हुये घटना में लिप्त 1 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल सहित 4 अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, मोटर साईकिल व घटना में प्रयुक्त 3 मोबाईल बरामद किए।गौरतलब है कि थाना कैराना क्षेत्रान्तर्गत दिनाँक 26.06.2025 को मोटर साईकिल सवार अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को ई-रिक्शा से जाते समय मोबाइल नम्बर की पर्ची देने व विरोध करने पर चाकू दिखाकर जबरदस्ती मोटर साईकिल पर बैठाकर ले जाने व छेड़छाड कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना कैराना पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा घटना में लिप्त अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कैराना को निर्देशित किया गया था । थाना कैराना पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी । पुलिस अधीक्षक शामली राम सेवक गौतम के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल पर्यवेक्षण में कैराना कोतवाल धर्मेंद्र चौधरी के नेतृत्व में थाना कैराना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग का अपहरण कर छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने की घटना का सफल अनावरण करते हुये घटना में लिप्त अभियुक्त फरमान पुत्र जमील निवासी मौहल्ला आर्यपुरी थाना कैराना जनपद शामली को शामली-पानीपत बाईपास से कंड़ेला जाने वाले मार्ग से पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक मोटर साईकिल स्पलेण्डर बरामद हुई है । घायल अभियुक्त का ईलाज सीएचसी कैराना से कराया गया है । थाना कैराना पुलिस द्वारा घटना में लिप्त अभियुक्तगण 1.साहिल पुत्र जिन्दा 2.सालिम पुत्र रहीसूद्दीन 3.अमजद पुत्र ईनाम निवासीगण मौहल्ला आर्यपुरी थाना कैराना जनपद शामली को भी गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 अदद मोबाईल बरामद हुये है घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा 25,000/- रुपये के पुरुस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़