कुत्तों के हमले से बछड़े की मौत,स्थानीय लोगों में डर और भय का माहौल
दुद्धी सोनभद्र। कस्बे के वार्ड नंबर एक में शनिवार-रविवार मध्यरात्रि कुत्तों के झुंड ने एक गाय के बछड़े पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बछड़ा सारी रात तड़पता रहा और रविवार की सुबह उसने अंतिम सांस ली।रविवार की सुबह नगर पंचायत ने मृत बछड़े के शव को ट्रैक्टर से हटवाकर उचित स्थान पर पहुंचाया।
इस घटना से स्थानीय लोगों में डर और भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि कस्बे में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है, जो अब जानवरों के लिए भी खतरा बन गए हैं।
दुद्धी कस्बे में आवारा कुत्तों की समस्या एक बड़ी चुनौती बनते जा रही है।
आवारा कुत्तों की समस्या न केवल जानवरों के लिए बल्कि इंसानों के लिए भी खतरनाक हो सकती है।लोगों ने नगर पंचायत से आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान करने की मांग की है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह