इलाज के दौरान युवक की मौत, अस्पताल से भागने के बाद हुआ हादसा
दुद्धी सोनभद्र ।स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार की शाम लगभग साढ़े 6 बजे एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामधनी (20) पुत्र राजू भारती के रूप में हुई है, जो दुद्धी कस्बे के वार्ड 4 निवासी थे। रामधनी पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित था और सोमवार की सुबह इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया था।
इलाज के दौरान रामधनी अचानक अस्पताल से भाग गया और टाउन क्लब क्रिकेट मैदान की बाउंड्री से चढ़कर भागने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया, जिससे उसे कई जगह चोटें आईं। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां लगभग 6 बजे उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि बीमारी के वजह से युवक का मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी ।मृतक युवक पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी मौत से परिवार में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह