दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टला बड़ा हादसा: सिलेंडर लदा कंटेनर ढाबे में घुसा, लाखों का नुकसान
दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के दामोदराबाद के पास आज तड़के एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। तेज रफ्तार से जा रहा सिलेंडर से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क की रेलिंग तोड़ता हुआ पास के एक ढाबे में जा घुसा।स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। कंटेनर ने ढाबे में रखी कई वस्तुओं को टक्कर मारकर भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे ढाबा मालिक को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ।हादसे की सूचना पर बिहारीगढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चालक से पूछताछ की जा रही है। हाईवे पर बढ़ते हादसों को देखते हुए पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़