नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
उप विकास आयुक्त ने पौता पंचायत का किया निरीक्षण, योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा
आज दिनांक 09.07.2025 को उप विकास आयुक्त हजारीबाग श्री इश्तियाक अहमद द्वारा सदर प्रखण्ड अंतर्गत पौता पंचायत का निरीक्षण दौरा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनरेगा, बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा सिंचाई कूप निर्माण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया।
निरीक्षण के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं:
आम बागवानी योजना (वित्तीय वर्ष 2022-23):
ग्राम पौता में बबीता देवी की एक एकड़ भूमि पर संचालित आम बागवानी योजना (योजना कोड: 3416001024/IF/7080902550742) का निरीक्षण किया गया। बागवानी का कार्य संतोषजनक पाया गया। कार्य स्थल पर सूचना पट्ट लगा हुआ था तथा मास्टर रोल (MR) भी उपलब्ध था, परंतु वह पूर्णतः भरा नहीं गया था।
बिरसा सिंचाई कूप निर्माण (वित्तीय वर्ष 2024-25):
ग्राम पौता में सोनू तिवारी की भूमि पर निर्माणाधीन सिंचाई कूप (योजना कोड: 3416001024/IF/7080902924436) का कार्य भी संतोषजनक पाया गया। सहायक अभियंता द्वारा मापी के अनुसार कूप की गहराई 27.5 फीट मापी गई। हालांकि, कार्य स्थल पर सूचना पट्ट अनुपस्थित था और मास्टर रोल में 08 मजदूरों की मांग के विरुद्ध मात्र 01 मजदूर उपस्थित पाया गया। मजदूरों की उपस्थिति की प्रविष्टि भी नहीं की गई थी।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण):
सायरा खातून (योजना कोड: JH149312864) एवं
नजमा खातून (योजना कोड: JH146796001)
दोनों लाभुकों के आवास का कार्य लेवल लिलटन तक प्रगति पर पाया गया, परंतु अब तक मनरेगा के अंतर्गत श्रम मद से कोई भुगतान नहीं किया गया था। दोनों स्थलों पर वर्तमान कार्य से संबंधित मास्टर रोल उपलब्ध था।
उप विकास आयुक्त ने निरीक्षण के क्रम में सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए कार्यस्थलों पर सूचना पट्ट की अनिवार्य रूप से स्थापना की जाए एवं मास्टर रोल को अद्यतन रखा जाए। मजदूरों की उपस्थिति की सही-सही प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें ताकि मजदूरी भुगतान में कोई त्रुटि न हो। प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के अंतर्गत लंबित मजदूरी भुगतान को यथाशीघ्र निष्पादित करने के भी निर्देश दिए गए।