नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ।
अपहरण कांड में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी
दारू (हजारीबाग) : दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत अपहरण मामले में नामजद अभियुक्त को पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दारू थाना कांड संख्या 54/25 दिनांक 18-05-2025 के तहत धारा 96 BNS में दर्ज मामले में आरोपी राहुल कुमार करमाली, पिता देवचंद करमाली, साकिन रहमदगा, थाना दारू, जिला हजारीबाग को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। बताया जा रहा है कि उक्त अभियुक्त अपहरण के गंभीर आरोप में वांछित था। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की जांच अभी भी जारी है, और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी तलाश की जा रही है।