चेक डैम में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत,कोहराम
दुद्धी सोनभद्र।थाना क्षेत्र के मधुबन करचा टोला में एक दर्दनाक हादसा हो गया ,जहां 10 वर्षीय मासूम अंशु कुमार चेक डैम में डूब गया। अंशु कुमार झारखंड के धुरकी थाना क्षेत्र के परासपानी गांव का निवासी था और तीन साल से अपने ननिहाल मधुबन करचा टोला में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
बुधवार शाम 4 बजे अंशु कुमार अपने साथियों के साथ शौच के लिए चेक डेम गया था। शौच के बाद पानी छूने के दौरान पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। घटना की जानकारी बालक के साथी ने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन मगहर नाला चैक डेम में उतर कर मासूम की खोज की।
मृतक के मामा बालेश्वर गोड ने बताया कि अंशु कुमार अपने माता-पिता का बड़ा बेटा था और उसके बाद एक छोटी बहन है। पिता मजदूरी करते हैं और अंशु कुमार सरकारी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था।
मासूम की मौत से परिवार में गमगीन माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह