भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय में बीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
दुद्धी सोनभद्र।भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में बीए द्वितीय सेमेस्टर अंग्रेजी विषय के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। महाविद्यालय प्रशासन ने सूचित किया है कि रिसर्च प्रोजेक्ट की मौखिक परीक्षा 19 जुलाई 2025 को प्रातः 10:00 बजे से आयोजित की जाएगी।
महाविद्यालय प्रशासन ने 19 जुलाई 2025 को होने वाली मौखिक परीक्षा में सभी छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। सभी छात्र निर्धारित समय पर उपस्थित हों और अपने रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए तैयार रहें।
अधिक जानकारी के लिए छात्र विभाग प्रभारी डॉ. प्रियंका जायसवाल या प्राचार्य डॉ. रामसेवक यादव से संपर्क कर सकते हैं।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह