थाना इन्दरगंज पुलिस ने वारदात की नियत से खड़े एक बदमाश को एक रिवाल्वर व एक 32 बोर जिंदा राउण्ड सहित किया गिरफ्तार
ग्वालियर। 12.07.2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा फायर आर्म्स की बढ़ रही घटनाओं को रोकने हेतु अवैध हथियार रखने एंव अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य) श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थानों को अवैध हथियार के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी इन्दरगंज रोबिन जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इन्दरगंज निरीक्षक दीप्ति तोमर के द्वारा थाना इन्दरगंज पुलिस की टीम को अवैध हथियार के खिलाफ कार्यवाही हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर कार्यवाही हेतु लगाया गया। दिनांक 11.07.2025 को थाना इन्दरगंज पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति निर्धन नगर नाले के किनारे दिवाल के पास अवैध हथियार लिये किसी वारदात को करने की फिराक में खड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया, जहां से पुलिस को एक संदिग्ध दिखा जिसने पुलिस को देखकर मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसे घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक रिवाल्वर खुरसी हुई मिली एवं उसकी शर्ट की जेब में एक 32 बोर का जिन्दा राउण्ड रखा हुआ मिला। पकड़े गये आरोपी ने पूछताछ में निवासी ग्राम लक्ष्मीपुरा थाना बैराड जिला शिवपुरी हाल तानसेन नगर जिला ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये आरोपी का यह कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाए जाने से थाना इन्दरगंज में आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी से एक रिवाल्वर एवं एक 32 बोर का जिन्दा राउण्ड को जप्त कर पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिया गया और आरोपी से पुलिस द्वारा अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जप्त हथियार : एक रिवाल्वर एवं एक 32 बोर का जिन्दा राउण्ड।
*सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी इन्दरगंज निरीक्षक दीप्ति तोमर, प्र.आर0 रामनिवान गुर्जर, आर0 दीपक मिश्रा, आर0 नीरज यादव, आर0 भुवनेश्वर जादौन की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव