गागलहेडी पुलिस अपनी ड्यूटी देकर अपना कर्तव्य निभा रही हैं तो वही दूसरी ओर काली नदी चौकी प्रभारी लोकेश राणा कांवड़ियों की सेवा कर अपना धर्म निभा रही है।
पुलिस की ओर से आज विभिन्न स्थानों पर जल लेकर अपने गंतव्य पर जा रहे कांवड़ियों को फल, शीतल पेय और पानी वितरित किया गया।
कांवड़िए गागलहेडी पुलिस की जमकर प्रशंसा से अपने आप को नहीं रोक सके। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शासन के आदेश और पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देशन में पुलिस कावड़ सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर काफी अलर्ट और मुस्तेद नजर आ रही है। इसी बीच जहां पुलिस के उच्च अधिकारी लगातार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं पुलिस विभाग की टीम भी कांवरियों के बीच रहकर उनकी सुरक्षा का आश्वासन देते हुए पूरी तरह सुरक्षा में मुस्तेद नजर आई है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़