उरई(जालौन):
एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक:
जनता से मधुर व्यवहार रखें, पूरी निष्ठा से करें कार्य ।
पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने मातहतों संग बैठक कर अपराध समीक्षा की और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही त्योहारों को लेकर जनपद स्तर पर की गई तैयारियों को भी परखा। सिपाही से लेकर अफसर तक सक्रियता बरतने का पाठ पढ़ाया। पुलिस लाइन सभागार में हुई बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने अपराध नियंत्रण, लम्बित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, गैंगस्टर एक्ट एवं भू माफियाओं के विरुद्ध संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई करने पर जोर दिया। दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत अभियोगों में प्रगति की समीक्षा की। धर्मांतरण के पंजीकृत अभियोगों में प्रभावी कृत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। लूट के लंबित मामलों में प्रगति जानी। बीते सालो में हुई चोरी, नकबजनी, चेन स्नेचिंग, लूट की घटनाओं में शामिल रहे अपराधियों पर निरोधात्मक कार्यवाही को जाना। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत की गई कार्यवाही की समीक्षा की। गोकशी के मामलों में शत प्रतिशत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा शराब, मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण करने के भी निर्देश दिए। थानों एवं पुलिस कार्यालयों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी जनता से मधुर व्यवहार रखें और पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करें। इस मौके पर एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा सहित समस्त सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश