नो एंट्री में घुसे ट्रक ने महिला को कुचला, दोनों पैर बुरी तरह जख्मी..
थाना सरसावा क्षेत्र में नो एंट्री का उल्लंघन कर घुसे एक ट्रक ने बाजार में खरीदारी करने आई महिला को कुचल दिया। ट्रक महिला के दोनों पैरों पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर ट्रक को रुकवाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया है। घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया और लोगों में भारी आक्रोष देखा गया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़