संवाददाता भरत गेहलोत कोसेलाव पाली राजस्थान
बाली भारत स्काउट गाइड राजस्थान राज्य स्थानीय संघ बेड़ा के अधीनस्थ पीईईओ बेड़ा, दुदनी, भन्दर, कोठार, कुमटिया के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालय के अप्रशिक्षित संभागियों के लिए एक दिवसीय बिगनर्स कोर्स का आयोजन श्री सम्भवनाथ रा.उ. मा. वि. बेड़ा में किया गया स्थानीय संघ सचिव दिपक कुमार ने बताया इस शिविर में 14 अप्रशिक्षित सम्भागीयो ने भाग लिया। ट्रेनिंग काउंसलर पुखराज खेवाड़, बाबुलाल, छगनलाल परमार ने सम्भागियो को बिगनर्स कोर्स के बारे में जानकारी दी। तथा स्काउट/गाइड की गतिविधि के बारे में अवगत करवाया कोटा मनी, ग्रुप विजिट, तथा नये गुणे के रजिस्ट्रेशन के बारे चर्चा की गई। इस कैम्प में प्रधानाचार्य मुलाराम परिहार मनोहर लाल, सुरेश कुमार मीणा, टीकम दास आदि उपस्थित थे।
भारत स्काउट गाइड राजस्थान राज्य स्थानीय संघ बेड़ा में बिगनर्स कोर्स शिविर में उपस्थित संभागी।
इंडियन टी वी न्युज रिपोर्टर भरत गेहलोत कोसेलाव पाली