चार दिन बाद भी नहीं मिला कनहर नदी में डूबे युवक का शव,एनडीआरएफ की टीम वापस लौटी ,परिजनों में कोहराम
दुद्धी सोनभद्र ।बीते सोमवार को कनहर नदी में नहाने गए युवक की डूबने की आज चौथे दिन भी कोई कोई सुराग नहीं मिल सकाl डूबे युवक की सुराग आज बृहस्पतिवार तक नहीं मिल पाने से परिजनों में कोहरा मचा हुआ है l परिवार के लोग पत्नी बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है l कनहर नदी में डूबे हुए युवक की खोज बिन करने के लिए बुधवार को एनडीआरएफ की टीम कनहर नदी में पानी में उतरी थी ।डूबे हुए स्थल पर कई घंटे पानी के आसपास एनडीआरएफ की टीम ने शव का खोज बिन किया लेकिन शव का कहीं पता नहीं चल सका l गांव के ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार गोंड ने बताया कि आज बृहस्पतिवार को भी परिवार के लोग नदी किनारे इधर-उधर शव को खोजने में लगे हुए हैं लेकिन शव का कहीं अता पता नहीं चल पा रहा है l लोगों का कहना है कि एनडीआरएफ की टीम जहां युवक नहाने नदी में उतरा था उसी के आसपास टीम खोज बिन किया और शाम होने के बाद टीम वापस लौट गई l
लोगों को कहना है की पहाड़ी नदी के तेज बहाव होने के कारण युवक कहीं पानी में लंबे दूरी पर बह गया होगा , जिसके चलते उसकी शव नहीं मिल सकी l परिवार के लोगों ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से शव की खोज बिन किए जाने की मांग किया है l मृतक व्यक्ति पूर्व विधायक हरि राम चेरो का साला बताया जाता है l खोज बिन के दौरान पूर्व विधायक हरिराम चेरो भी मौजूद थे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह