कबाड़े की दुकान से चोरी का कोतवाली पुलिस ने किया खुलाशा
दो आरोपी गिरफ्तार कर चोरी हुआ कबाड़ा व नगदी बरामद
गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में तत्परता से कार्यवाहियां कर इन अपराधों के आये दिन खुलासे किये जा रहे हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान और उनकी टीम द्वारा शहर में कबाड़े की एक दुकान से चोरी के मामले में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए मात्र पांच दिनों ही चोरी का खुलासा किया गया है ।
दिनांक 19 जुलाई 2025 को फरियादी मुकेश रजक निवासी आवासीय कॉलोनी नानाखेड़ी गुना के द्वारा गुना कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया था कि जीनघर में उसकी कबाड़े की दुकान है । दिनांक 12 जुलाई 2025 की रात बह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था, अगली सुबह दुकान खोली तो दुकान की शटर का ताला टूटा होकर शटर खुली थी अंदर चैक करने पर दुकान में कट्टों में रखा तांबा, पीतल, एल्युमीनियम आदि कीमती करीबन 02 लाख रूपये सामान गायब था, जिसे उसने कबाड़े में खरीदा था । जिस पर से गुना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 417/25 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।
पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में कार्यवाही हेतु दिए जा रहे निर्देशों के तहत गुना कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी के उपरोक्त प्रकरण में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए चोरी की बारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपी की सरगर्मी से तलाश व पतारसी की गई, इस हेतु अपने मुखबिर तंत्र एवं विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद लेकर अज्ञात चोर की पहचान के सघन प्रयास किये, जिसके परिणाम स्वरूप बीते रोज मुखबिर सूचना पर चोरी में दो संदेहियों 1-शहजाद पुत्र हबीब खां उम्र 22 साल निवासी हड्डीमील गुना एवं 2-अमीन पुत्र अजीज खां उम्र 35 साल निवासी जीनघर हाल हड्डीमील गुना को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा कबाड़े की उक्त दुकान से चोरी करना स्वीकार किया एवं बताया कि दिनांक 12 जुलाई की रात को उनके द्वारा दुकान से तांबा, पीतल, एल्युमीनियम आदि से भरे कट्टे चोरी कर अमीन खां की टेक्सी में रखकर ले गये, जिसमें कुछ सामान उन दोंनो ने आपस में बांट लिया था एवं कुछ सामान 95 हजार रूपये में बेच देना और रूपयों को आपस में बांट लेना तथा अपने-अपने हिस्से में आये पैसों में से दोंनों के द्वारा 45 हजार रूपये खर्च कर देना बताया । इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपियों की निशादेही से 45 किलोग्राम तांबा, 20 किलोग्राम पीतल, 04 किलोग्राम एल्युमीनियम कुल कीमती 65 हजार रूपये सहित 50 हजार रूपये नगदी बरामद किये गये एवं चोरी में प्रयुक्त टेक्सी क्रमांक MP67 R 0549 को भी जप्त किया जाकर दोंनो आरोपियों को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया एवं जिन्हें आज दिनांक 25 जुलाई 2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान, उपनिरीक्षक रूहिल शर्मा, सउनि तोरन सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज शर्मा, प्रधान आरक्षक इंदल सिंह धाकड़, आरक्षक विनय धाकड़, आरक्षक दीपेश रावत, आरक्षक आदित्य कौरब, आरक्षक अंकेश मोरे, आरक्षक हाकिम सिंह यादव एवं आरक्षक जितेन्द्र वर्मा की विशेष भूमिका रही है ।
जिला गुना से व्यूरो चिफ गोलू सेन की रिपोर्ट