मंदबुद्धि व्यक्ति को बांधकर मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के ग्राम रूकमपुर माधोपुर में मंदबुद्धि व मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को चोर होने के शक में पेड से बांधकर मारपीट करने के सम्बन्ध मे पुलिस ने मुकदमा दर्ज।
सोमवार को सूचना पर पीआरवी 0196 व उ0नि0 श्री मांगेराम द्वारा मौके पर जाकर देखा गया तो एक अज्ञात व्यक्ति को गांव के उदयपाल सिहं पुत्र बुद्धसेन निवासी ग्राम रूकमपुर माधोपुर थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली व गांव के अन्य कई लोगो के साथ मिलकर अज्ञात व्यक्ति को चोर समझकर पेड की टहनी से बांधकर मारपीट की गयी। उक्त अज्ञात व्यक्ति को पीआरवी के माध्यम से थाने लाया गया। उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो सही नाम पता नही बता पा रहा था बल्कि बदल बदलकर नाम पता बता रहा था। उक्त व्यक्ति मंदबुद्धि व मानसिक विक्षिप्त था। जिसके सही नाम पते के जानकारी का प्रयास किया गया।
उक्त व्यक्ति नाम पते के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त हुई है व्यक्ति का नाम प्रदीप कुमार पुत्र वासुदेव निवासी कुमईया माफी थाना खुटार जिला शाहजहांपुर बताया है। मारपीट के सम्बन्ध में पूछने पर गांव के लोगो द्वारा बांधकर मारपीट करना बता रहा है। उक्त प्रकरण की जांच व जानकारी से पता चला कि उक्त प्रदीप कुमार उपरोक्त मंदबुद्धि व मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति है जिसे ग्राम रुकमपुर माधोपुर के उदयपाल सिहं उपरोक्त द्वारा अपने अन्य ग्रामवासी साथियो के साथ मंदबुद्धि व मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति के साथ पेड से वांधकर मारपीट की गयी है। जिसके सम्बन्ध में वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। उक्त घटना के सम्बन्ध मे उ0नि0 श्री मांगेराम द्वारा थाने पर उदयपाल सिहं आदि के विरूद्ध संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से अन्य अभियुक्तगण की पहचान कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
प्रवन पाण्डेय
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली