ललितपुर । विद्यालय के बच्चों द्वारा श्री दिगंबर जैन अटा मंदिर जी से श्री सुधा सागर कन्या इंटर कॉलेज तक प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें आचार्य श्री निर्भय सागर जी महाराज ससंघ का सानिध्य प्राप्त हुआ। प्रभात फेरी के विद्यालय पहुंचने पर दिगंबर जैन पंचायत समिति के पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बालिकाओं द्वारा मंगलाचरण से की गई। आचार्य श्री के पादप्रछालन का पुण्यार्जन वीर चंद्र सराफ प्रबंधक डोडाघाट मंदिर को प्राप्त हुआ।विद्यालय की बालिकाओं द्वारा देशभक्ति से संबंधित कई कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसमें ‘मोबाइल बुरी बला’ नाटक की सभी द्वारा सराहना की गई।
आचार्य श्री ने प्रवचन के माध्यम से,हम कैसे एक अच्छे नागरिक बनकर देश की स्वतंत्रता को बनाए रखें एवं उसकी उन्नति में कैसे अपना योगदान दें, प्रेरित किया गया। बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए आचार्य श्री द्वारा बालिकाओं को ‘दुहिता’ कहा गया अथार्त जो दो कुलों का हित करती है। बालिकाओं को समझाते हुए आचार्य श्री द्वारा कहा गया कि हमें अपनी लक्ष्मण रेखा का ध्यान रखना है क्योंकि रावण रूपी अनेकों दुष्चरित्र वाले व्यक्ति हमारा अपहरण करने के लिए तैयार बैठे हैं। इस अवसर पर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष डॉ अक्षय जैन टडैया महामंत्री आकाश जैन भारत गैस पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन अंचल सनत जैन खजुरिया, सौरभ जैन CA, सतीश नजा, राजकुमार जैन कैप्टन,कुशल चंद जैन एडवोकेट , अखिलेश जैन गदयाना उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल कुमार जैन द्वारा किया गया।