ललितपुर । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर अपने प्रेरणाश्रोत भारत-रत्न पं अटलविहारी जी वाजपेई की पुण्य तिथि पर उन्हें नमन किया और पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की और संचालन युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव गौतम ने किया
जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि मां अटलजी ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं दीन दयाल उपाध्याय जी के साथ मिलकर उन्होंने जनसंघ की स्थापना की थी ।जब लोकसभा में उनका बहुमत नहीं दिखा तो वे विना वोटिंग कराये ही सीधे राष्ट्रपति जी को स्तीफा देने चले गए और अपने भव्य व्यक्तित्व के साथ आदर्शवादिता की शानदार मिसाल देश के सामने पेश की । उन्होंने उस समय ही संसद में विपक्षी दलों के हंसने पर कहा था कि आज आप सब लोग मुझ पर हंस रहे हैं लेकिन एक दिन ऐसा आएगा कि हम सब लोग स्पष्ट बहुमत से सरकार में बैठेंगे और आप विपक्ष में रहेंगे ।और हम लोग भी आप पर हंसेंगे
श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी ने कहा कि हमें गर्व है कि अटल जी का बचपन बुन्देलखण्ड से लगे हुए ग्वालियर शहर में वीता।वे नौ बार लोकसभा से व दो वार राज्यसभा से सांसद रहे ।पं जवाहर लाल नेहरू ने बहुत पहले ही अटल जी के सांसद काल में ही घोषणा कर दी थी कि एक दिन अटल जी प्रधानमंत्री बनेंगे।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी ने सन् सन्तावन में लोकसभा में प्रवेश किया जनसंघ पार्टी से लेकिन सन सतततर में हमारी जनसंघ का विलय जनता पार्टी में कर दिया गया जिसका अनुभव दुखद रहा।सन् उन्नीस सौ अन्ठानवै में अल्पमत की सरकार में वे चाहते तो जोड तोड कर सकते थे लेकिन उनके महान व्यक्तित्व और उच्च आदर्श के कारण उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया वल्कि सीधे स्तीफा देने चले गए।
कार्यक्रम की शुरुआत में बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने कहा कि पं अटलविहारी वाजपेई जी को सही श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बतायें हुए रास्ते पर चलें और उनके द्वारा चलाई गई विकास की गाड़ी को और गति प्रदान करें।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि उनका महान व्यक्तित्व इसी से परिलक्षित होता है कि वे उन्तीस दलों की सरकार को भी भली-भांति पूर्ण रूप से चलाते रहे और उन पर कोई भी अंगुली नहीं उठा सका
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, श्रमसेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड, नगर पंचायत अध्यक्ष तालबेहट पुनीत सिंह परिहार,बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, पूर्व जिला अध्यक्ष गण जगदीश सिंह लोधी एड,हरीराम निरंजन, राजकुमार जैन, जिला महामंत्री महेश श्रीवास्तव भैया, जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सड़ैया, जिला उपाध्यक्ष बसंती लारिया,जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, मनीष अग्रवाल,संदीप सिंह बुंदेला, रामनारायण पाठक,भगत सिंह राठौर,,डा दीपक चौबे, कमलापति रिछारिया, शशिशेखर पांडेय,डा तेजस्व श्रीवास्तव ,दीपक पाराशर, मनीष जैन बामौर,अमन सोनी, रामेश्वर पाल सिमरिया , वैभव गुप्ता,सोमेश गुप्ता,के के साहू, विक्रांत रावत,
आशीष कौशिक,त्रिपति रावत,हरेन्द्र प्रताप सिंह भदौरिया,सचिन साहू,आदि उपस्थित रहे।