इंडियन टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश जाटव कैलादेवी करौली राजस्थान।
राजस्थान के जिला करौली में जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने बुधवार को बरखेड़ा आंगनवाड़ी केंद्र का अचानक से निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने पोषाहार की गुणवत्ता की जांच की। बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया। शैक्षणिक सामग्री की उपलब्धता देखी। बच्चों की उपस्थिति संबंधी रिकॉर्ड की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान केंद्र में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन नियमित रूप से मिलना चाहिए। सभी पंजीकृत बच्चों की उपपस्थिति रोजाना दर्ज होनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण और वजन मापने की गतिविधियां नियमित करने के नि्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के लिए आवश्यक हैं। अधिकारियों को सभी आंगनवाडी केंद्रो की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए। लापरवाही मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखीं । कलेक्टर ने लोगों से आंगनवाड़ी केंद्रों की गतिविधियों में सहयोग की अपील की।