सहारनपुर की बेहट तहसील से खबर
आलमपुर कला में 3 दिन से लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या की आशंका
कोतवाली बेहट के गांव आलमपुर कला में 3 दिन से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों के अनुसार युवक के शरीर पर मारपीट के निशान भी थे। इंस्पेक्टर ने बताया पोस्टमार्टम के बाद ही मारपीट का पता लग सकता है। परिजन मारपीट के बाद युवक की हत्या का आरोप लगा रहे थे।संजय सैनी
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़