डीआईजी अभिषेक सिंह ने समझाए मानक
सहारनपुर । महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में “मिशन शक्ति 5.0” के अन्तर्गत थानों में मिशन शक्ति केन्द्रों की स्थापना की गई है। यह केन्द्र पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा, सहयोग, काउंसलिंग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने हेतु एकल सम्पर्क बिन्दु के रूप में कार्य करेंगे।
इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, अभिषेक सिंह द्वारा जनपद शामली पुलिस लाइन सभागार में एक गोष्ठी आयोजित की । गोष्ठी में जनपद शामली के मिशन शक्ति नोडल प्रभारी, समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर डीआईजी अभिषेक सिंह ने मिशन शक्ति केन्द्रों के संचालन, व्यवस्थापन, कार्यप्रणाली एवं निर्धारित मानकों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी अधिकारियों और प्रभारियों को महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण की दिशा में संवेदनशील, प्रभावी एवं उत्तरदायी ढंग से कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़