इंडिया टीवी राजेश मौर्य पडरौना
कोतवाली क्षेत्र के बांसी से सटे बिहार के धनहा थाना क्षेत्र स्थित बांसी-धनहा मार्ग स्थित कथार के पास बुधवार की शाम करीब सात बजे एक अनियंत्रित गैस लदे ट्रक ने दो बाइक सवारों को ठोकर मार दी।इससे दोनों बाइक पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौजूद लोगों ने बाइक से पीछा कर ट्रक को पडरौना के सुभाष चौक के पास पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। उधर घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने घायलों को मधुबनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर चार की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। दहवा गांव निवासी कमरुद्दीन अंसारी, लालबाबू चौधरी, सुजीत पासवान और खलारी टोला निवासी बृजेश यादव और मुकेश यादव बाइक से कथार की ओर जा रहे थे। तभी तमकुहा की तरफ से आ रहा गैस लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दोनों बाइक सवारों को सामने से टक्कर मार दिया।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गए और बाइक सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा। ट्रक चालक को ट्रक के साथ भागते देख बाइक से पीछे करते हुए पडरौना के सुभाष तक पहुंचे, जहां ट्रक को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।