गूघाल मेले में क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता का औचक निरीक्षण
सेल्फी प्वॉइंट पर महिलाओं को दी गई हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
सहारनपुर । मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत क्षेत्राधिकारी कार्यालय सुश्री रुचि गुप्ता ने गूघाल मेले का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ महिला पुलिस उप निरीक्षकगण और आरक्षीगण भी मौजूद रहे।
गूघाल मेले में बड़ी संख्या में महिलाएँ और बालिकाएँ घूमने आई थीं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारियों ने न केवल पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया, बल्कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए एक अनूठी पहल भी की।
मेले में मिशन शक्ति सेल्फी पॉइंट स्थापित किया गया है, जहाँ आने वाली महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी जा रही है। महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन और अन्य आपातकालीन नम्बरों के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि किसी भी स्थिति में महिलाएँ तुरंत पुलिस या संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर सकें।
क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता ने मेले में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का मिशन शक्ति अभियान महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस अभियान का उद्देश्य है, हर महिला को सुरक्षित माहौल देना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें निर्भीक होकर समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़