आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने किया राजकीय उप जिला अस्पताल और ग्रामीण शिविर का निरीक्षण
आज आहोर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री छगनसिंह राजपुरोहित ने राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष श्री सी.आर. चौधरी जी के साथ मिलकर क्षेत्र के महत्वपूर्ण संस्थानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले राजकीय उप जिला अस्पताल का निरीक्षण कर वहाँ की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान विधायक महोदय और आयोग अध्यक्ष ने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों, दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सा स्टाफ की स्थिति, मरीजों को दी जा रही सुविधाएं तथा स्वच्छता व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण और समय पर चिकित्सा सुविधा मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मरीजों से बातचीत भी की और उनकी समस्याएं सुनीं।
इसके उपरांत, दोनों जनप्रतिनिधि ग्राम पंचायत दयालपुरा पहुँचे, जहाँ सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित ग्रामीण शिविर का निरीक्षण किया। यह शिविर ग्रामीण जनता को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने हेतु आयोजित किया गया था।
शिविर में विधायक श्री छगनसिंह राजपुरोहित ने ग्रामीणजनों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि शिविर में सभी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को सरल और प्रभावी रूप से दी जाए। शिविर में स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, कृषि, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं।
विधायक जी ने ग्रामीण शिविर की समग्र व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को सेवा पखवाड़ा को जन-जन तक पहुँचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन की भलाई के लिए निरंतर प्रयासरत है और ऐसे शिविर ग्रामीण विकास की दिशा में एक अहम कड़ी हैं।
इस अवसर पर कई विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंच-सरपंच, समाजसेवी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Chhagan Singh Rajpurohit BJP Rajasthan Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan Bharatiya Janata Party (BJP) Diya Kumari मिलीं जानकारी अनुसार इंडियन टीवी न्यूज जालोर संवादाता जबरसिह राज़ पुरोहित थांवला