महेंद्र पाण्डेय सागर
सागर के बांदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम इमलिया में दिनाक 14.09.2025 को शंकर सिंह दांगी द्वारा रमेश चौबे एवं उनके परिवार पर किये गए हमले के विरोध में एवं कुछ महीने पूर्व ग्राम के ही एक दलित परिवार के साथ की गई मारपीट के विरोध में बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न कस्बो से आये ब्राम्हण समाज के विप्र बन्धु एवं भीम आर्मी सागर के संयुक्त तत्वाधान में आरोपी शंकर सींग दागी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही करने हेतु एव इस दौरान पुलिस द्वारा पक्षपात पूर्ण कार्यवाही करने के विरोध में ज्ञापन दिया गया।
इस दौरान दोनों समाज के लोगों द्वारा नारेबाजी की गई ब्राम्हणों के सम्मान में भीम आर्मी मैदान में ओर ब्राम्हण समाज ने भी जय भीम के नारे लगाए।
इस दौरान भविष्य में भी सामाजिक समरसता बनाए रखने की बात सामने आई दोनों समाज द्वारा ग्रामीण इलाकों में दलित और ब्राम्हण समाज पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की बात प्रशासन के सामने रखी इस दौरान दोनों समाजो के लोग बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।