मिशन शक्ति 5.0 : छात्रा समायरा बनीं एक दिन की थाना कोतवाली देहात प्रभारी
सहारनपुर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात द्वारा स्किल्ड ग्लोबल जॉन स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा समायरा को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया।
एक दिन की प्रभारी बनने के बाद समायरा ने कोतवाली देहात क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
मिशन शक्ति 5.0 : कक्षा 7 की छात्रा प्रीति बनीं एक दिन की थाना बड़गांव प्रभारी
सहारनपुर। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत थाना बड़गांव पुलिस ने उच्च प्राथमिक विद्यालय खुदबकसपुर की कक्षा 7 की छात्रा प्रीति को एक दिन का थाना प्रभारी नियुक्त किया।
इस दौरान प्रीति ने थाना समाधान दिवस पर आने वाली समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा ग्राम, कस्बा, मोहल्ला और शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के साथ-साथ वूमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112 व अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर लगातार जागरूक किया जा रहा है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़